Haryana GK 100 Important Questions in Hindi PDF Download

📌 HSSC CET & Haryana Police 2026 Special

राम-राम दोस्तों! स्वागत है में आपका gkget.com पर।

अगर आप भी HSSC CET (Group C, Group D), Haryana Police या पटवारी के पेपर की तैयारी कर रहे हैं, तो आप जानते ही हैं कि हरियाणा जीके पढ़े बिना सिलेक्शन होना कितना मुश्किल है।

अक्सर साथी पूछते हैं— "भाई कम समय में पूरा हरियाणा जीके कैसे रिवाइज करें ताकि पेपर में पूरे नंबर आ सकें?"

इसीलिए हमने पिछले सालों के पेपर्स में से वे 100 सबसे ज़रूरी सवाल छांटकर एक जगह तैयार किए हैं, जो एग्जाम में बार-बार पूछे जाते हैं।

इस पोस्ट में आपको क्या-क्या मिलेगा:

  • 50 ऑप्शन वाले सवाल (MCQ): अपनी तैयारी टेस्ट करने के लिए (साथ में उत्तर देखने का बटन भी है)।
  • 30 वन-लाइनर सवाल: पेपर से ठीक पहले फटाफट 5 मिनट में रिवीजन करने के लिए।
  • 20 खाली स्थान भरो: ताकि सवाल दिमाग में एकदम पक्के बैठ जाएं।
  • फ्री PDF: जिसे आप अपने फोन में डाउनलोड करके कभी भी ऑफलाइन पढ़ सकते हैं।

तो चलिए, बिना समय गंवाए शुरू करते हैं और देखते हैं कि आपको इनमें से कितने सवालों के सही जवाब पहले से पता हैं!

अगर आप YouTube से अपनी तैयारी करना चाहते हैं, तो मेरे YouTube चैनल पर जाएँ। वहाँ आपको 1000 सवालों वाली कई वीडियो मिल जाएँगी, जिनकी मदद से आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।

📺 YouTube चैनल: यहाँ क्लिक करें

अगर आप फ्री में मॉक टेस्ट देना चाहते हैं, तो मेरी वेबसाइट पर जाएँ और अपनी तैयारी को परखें।

📝 फ्री Mock Test: अभी मॉक टेस्ट दें

और अगर आप तेजी से रिवीजन करना चाहते हैं, तो मेरा Telegram चैनल जॉइन करें, जहाँ आपको रिवीजन के लिए उपयोगी सामग्री मिलेगी।

📖 कुल प्रश्न: 100 (MCQ + One Liner + Blanks) 🎯 उपयोगी: HSSC CET, Police, HTET, Clerk 🌐 वेबसाइट: gkget.com 📥 फॉर्मेट: Hindi & Free PDF

📥 Haryana GK 100 Questions PDF Download

इस 100 महत्वपूर्ण हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी को अपने फोन या कंप्यूटर में PDF के रूप में सेव करें और बिना इंटरनेट कभी भी पढ़ें।

💡 टिप: बटन दबाते ही 'Save as PDF' का विकल्प आ जाएगा, Save पर क्लिक करें और PDF तुरंत आपके फोन/कंप्यूटर में सुरक्षित हो जाएगी।

भाग 1: 50 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (Haryana GK MCQ)

Q1. हरियाणा राज्य का गठन किस संविधान संशोधन और किस आयोग की सिफारिश पर हुआ था?
(A) 7वां संशोधन, फजल अली आयोग
(B) 18वां संशोधन, जे.सी. शाह आयोग
(C) 14वां संशोधन, धर आयोग
(D) 21वां संशोधन, सरकारिया आयोग
उत्तर देखें (Click to Show Answer)

सही उत्तर: (B) 18वां संशोधन, जे.सी. शाह आयोग
व्याख्या: 1 नवंबर 1966 को 18वें संविधान संशोधन द्वारा जे.सी. शाह आयोग की सिफारिश पर देश के 17वें राज्य के रूप में हरियाणा का गठन हुआ।

Q2. हरियाणा के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
(A) बी.एन. चक्रवर्ती
(B) धर्मवीर
(C) आर.एस. नरूला
(D) जयसुख लाल हाथी
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) धर्मवीर
व्याख्या: श्री धर्मवीर हरियाणा के पहले राज्यपाल थे, जिनका कार्यकाल लगभग 10 महीने रहा। सबसे लंबा कार्यकाल बी.एन. चक्रवर्ती का रहा है।

Q3. हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव किसे प्राप्त है?
(A) राव बीरेंद्र सिंह
(B) चौधरी बंसीलाल
(C) पंडित भगवत दयाल शर्मा
(D) चौधरी देवीलाल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) पंडित भगवत दयाल शर्मा
व्याख्या: पंडित भगवत दयाल शर्मा (बेरी, झज्जर) हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री (मनोनीत) बने थे। पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह थे।

Q4. सिंधु घाटी सभ्यता का भारत में स्थित सबसे बड़ा स्थल कौन-सा है?
(A) बनावली
(B) मिताथल
(C) राखीगढ़ी
(D) कुणाल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) राखीगढ़ी
व्याख्या: राखीगढ़ी हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है और यह भारत का सबसे बड़ा हड़प्पा कालीन पुरातात्विक स्थल है।

Q5. हरियाणा की सबसे ऊंची पर्वत चोटी 'करोह' किस पहाड़ी श्रृंखला में स्थित है?
(A) अरावली पहाड़ियाँ
(B) मोरनी हिल्स (शिवालिक)
(C) तोशाम पहाड़ियाँ
(D) मेवात पहाड़ियाँ
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) मोरनी हिल्स (शिवालिक)
व्याख्या: करोह चोटी पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स क्षेत्र में स्थित है, जिसकी ऊंचाई लगभग 1,514 मीटर (HSSC अनुसार 1467 मीटर) है।

Q6. पानीपत की पहली लड़ाई (1526 ई.) में बाबर ने किसे पराजित किया था?
(A) सिकंदर लोदी
(B) इब्राहिम लोदी
(C) हेमू (हेमचंद्र)
(D) बहलोल लोदी
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) इब्राहिम लोदी
व्याख्या: 21 अप्रैल 1526 को पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराकर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी।

Q7. पानीपत की दूसरी लड़ाई (1556 ई.) किनके बीच लड़ी गई थी?
(A) बाबर और राणा सांगा
(B) अकबर (बैरम खां) और हेमू
(C) अहमद शाह अब्दाली और मराठा
(D) हुमायूँ और शेरशाह सूरी
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) अकबर (बैरम खां) और हेमू
व्याख्या: 5 नवंबर 1556 को पानीपत का दूसरा युद्ध अकबर के संरक्षक बैरम खां और रेवाड़ी के शासक हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) के मध्य हुआ।

Q8. पानीपत का तीसरा युद्ध (1761 ई.) किस-किसके मध्य हुआ था?
(A) अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच
(B) नादिरशाह और मुहम्मद शाह के बीच
(C) अंग्रेजों और सिखों के बीच
(D) अकबर और हेमू के बीच
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच
व्याख्या: 14 जनवरी 1761 को हुए इस युद्ध में अहमद शाह अब्दाली ने सदाशिवराव भाऊ के नेतृत्व वाली मराठा सेना को पराजित किया था। पानीपत का 'काला अंब' स्थल इसी से संबंधित है।

Q9. हरियाणा का राजकीय पशु (State Animal) कौन-सा है?
(A) गाय
(B) काला हिरण (कृष्णमृग / Blackbuck)
(C) नीलगाय
(D) बारहसिंगा
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) काला हिरण (कृष्णमृग / Blackbuck)

Q10. हरियाणा का राजकीय पक्षी (State Bird) कौन-सा है?
(A) मोर
(B) कबूतर
(C) काला तीतर (Black Francolin)
(D) तोता
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) काला तीतर (Black Francolin)

Q11. 'सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान' हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
(A) फरीदाबाद
(B) गुरुग्राम
(C) यमुनानगर
(D) करनाल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) गुरुग्राम
व्याख्या: सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान गुरुग्राम के फर्रुखनगर में स्थित है। यह प्रवासी पक्षियों (साइबेरियन क्रेन) के लिए प्रसिद्ध है तथा इसे सलीम अली पक्षी विहार भी कहा जाता था।

Q12. 'कालेसर राष्ट्रीय उद्यान' किस वृक्ष के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है?
(A) शीशम
(B) साल (Sal) वृक्ष
(C) पीपल
(D) चंदन
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) साल (Sal) वृक्ष
व्याख्या: कालेसर राष्ट्रीय उद्यान यमुनानगर जिले में स्थित है। यह साल के घने जंगलों तथा लाल जंगली मुर्गों के लिए जाना जाता है।

Q13. हरियाणा में 1857 की क्रांति की शुरुआत सबसे पहले कहाँ से हुई थी?
(A) रोहतक छावनी
(B) अंबाला छावनी
(C) हिसार
(D) हांसी
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) अंबाला छावनी
व्याख्या: 10 मई 1857 को अंबाला छावनी से क्रांति का बिगुल बजा था।

Q14. 1857 के संग्राम में बल्लभगढ़ के किस शासक ने शहादत दी थी?
(A) राजा नाहर सिंह
(B) राव तुलाराम
(C) नवाब अहमद अली
(D) राजा सूरजमल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) राजा नाहर सिंह
व्याख्या: राजा नाहर सिंह को 'बल्लभगढ़ का शेर' कहा जाता है। 9 जनवरी 1858 को अंग्रेजों ने उन्हें दिल्ली के चांदनी चौक पर फांसी दी थी।

Q15. सम्राट हर्षवर्धन ने अपनी प्रारंभिक राजधानी किसे बनाया था?
(A) कन्नौज
(B) थानेसर (कुरुक्षेत्र)
(C) रोहतक
(D) दिल्ली
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) थानेसर (कुरुक्षेत्र)
व्याख्या: हर्षवर्धन की पहली राजधानी थानेसर थी, बाद में उन्होंने अपनी दूसरी राजधानी कन्नौज को बनाया। बाणभट्ट इनके दरबारी कवि थे।

Q16. प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग (Hiuen Tsang) किसके शासनकाल में हरियाणा आया था?
(A) कनिष्क
(B) चंद्रगुप्त द्वितीय
(C) हर्षवर्धन
(D) समुद्रगुप्त
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) हर्षवर्धन
व्याख्या: ह्वेनसांग 634 ई. से 644 ई. तक थानेसर में रहा और उसने अपनी पुस्तक 'सी-यू-की' में थानेसर की समृद्धि का वर्णन किया।

Q17. हरियाणा का 'बुनकरों का शहर' (City of Weavers) किसे कहा जाता है?
(A) पानीपत
(B) भिवानी
(C) सोनीपत
(D) रोहतक
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) पानीपत
व्याख्या: पानीपत हथकरघा और कंबलों के वैश्विक उत्पादन के कारण 'बुनकरों का शहर' कहलाता है।

Q18. हरियाणा में 'पीतल नगरी' (Brass City) के नाम से कौन-सा शहर विख्यात है?
(A) रेवाड़ी
(B) जगाधरी
(C) कैथल
(D) बहादुरगढ़
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) रेवाड़ी
व्याख्या: रेवाड़ी को ऐतिहासिक रूप से 'पीतल नगरी' कहा जाता है। जगाधरी भी पीतल/धातु के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध है।

Q19. हरियाणा के किस जिले को 'धान का कटोरा' (Bowl of Rice) कहा जाता है?
(A) हिसार
(B) करनाल
(C) सिरसा
(D) फतेहाबाद
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) करनाल
व्याख्या: करनाल उच्च गुणवत्ता वाले बासमती चावल के भारी उत्पादन के कारण 'धान का कटोरा' कहलाता है।

Q20. 'हरियाणा का दिल' (Heart of Haryana) किस जिले को कहा जाता है?
(A) रोहतक
(B) जींद
(C) चरखी दादरी
(D) कैथल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) जींद
व्याख्या: जींद राज्य के मध्य में स्थित है और सर्वाधिक जिलों की सीमाओं को छूता है।

Q21. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है?
(A) भिवानी
(B) सिरसा
(C) हिसार
(D) करनाल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) सिरसा
व्याख्या: चरखी दादरी के अलग होने के बाद सिरसा (4,277 वर्ग किमी) हरियाणा का सबसे बड़ा जिला है।

Q22. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन-सा है?
(A) पंचकूला
(B) फरीदाबाद
(C) पानीपत
(D) पलवल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) फरीदाबाद
व्याख्या: फरीदाबाद का क्षेत्रफल लगभग 741 वर्ग किमी है, जो सबसे कम है (किन्तु जनसंख्या व जनसंख्या घनत्व में यह सबसे आगे है)।

Q23. वर्तमान में हरियाणा विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?
(A) 81
(B) 90
(C) 100
(D) 68
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) 90
व्याख्या: हरियाणा विधानसभा में 90 निर्वाचित सीटें हैं, जिनमें से 17 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं।

Q24. हरियाणा से लोकसभा की कुल कितनी सीटें हैं और इनमें से कितनी अनुसूचित जाति (SC) हेतु आरक्षित हैं?
(A) 10 सीटें (2 आरक्षित: अंबाला, सिरसा)
(B) 10 सीटें (1 आरक्षित: हिसार)
(C) 12 सीटें (2 आरक्षित: रोहतक, करनाल)
(D) 5 सीटें (कोई आरक्षित नहीं)
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) 10 सीटें (2 आरक्षित: अंबाला, सिरसा)

Q25. हरियाणा से राज्यसभा के लिए कितने सदस्य चुने जाते हैं?
(A) 4 सदस्य
(B) 5 सदस्य
(C) 7 सदस्य
(D) 10 सदस्य
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) 5 सदस्य

Q26. अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला (Surajkund Crafts Mela) किस जिले में आयोजित होता है?
(A) कुरुक्षेत्र
(B) फरीदाबाद
(C) गुरुग्राम
(D) पंचकूला
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) फरीदाबाद
व्याख्या: यह वार्षिक मेला फरीदाबाद के सूरजकुंड में प्रत्येक वर्ष फरवरी माह में आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत 1987 में हुई थी।

Q27. ऐतिहासिक 'शीतला माता मंदिर' हरियाणा के किस शहर में स्थित है?
(A) गुरुग्राम
(B) कैथल
(C) रोहतक
(D) नारनौल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) गुरुग्राम
व्याख्या: शीतला माता (कृपी) गुरु द्रोणाचार्य की पत्नी थीं। शीतला माता मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री होते हैं।

Q28. 'उत्तर भारत का खजुराहो' किसे कहा जाता है?
(A) भीमा देवी मंदिर (पिंजौर)
(B) मनसा देवी मंदिर (पंचकूला)
(C) स्थानेश्वर महादेव मंदिर
(D) भूतेश्वर मंदिर
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) भीमा देवी मंदिर (पिंजौर)
व्याख्या: पंचकूला के पिंजौर स्थित भीमा देवी मंदिर परिसर को अपनी मूर्तिकला के कारण 'उत्तर भारत का खजुराहो' कहा जाता है।

Q29. महाभारत कालीन पवित्र सरोवर 'ब्रह्मसरोवर' कहाँ स्थित है?
(A) जींद
(B) कुरुक्षेत्र
(C) कैथल
(D) करनाल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) कुरुक्षेत्र
व्याख्या: ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र में है। अबुल फजल ने अपनी पुस्तक 'आईन-ए-अकबरी' में इसे 'लघुरूप महासागर' कहा था।

Q30. भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश किस वटवृक्ष के नीचे दिया था?
(A) ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र)
(B) पेहोवा
(C) थानेसर
(D) कपालमोचन
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र)

Q31. 'भाखड़ा बांध का जन्मदाता' (Father of Bhakra Dam) किसे माना जाता है?
(A) पंडित नेकीराम शर्मा
(B) सर छोटू राम
(C) लाला लाजपत राय
(D) राव तुलाराम
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) सर छोटू राम
व्याख्या: रहबर-ए-आजम सर छोटू राम (गढ़ी सांपला, रोहतक) ने किसानों के मसीहा के रूप में कार्य किया और भाखड़ा बांध की परिकल्पना रखी।

Q32. हरियाणा केसरी (Haryana Kesari) के नाम से किसे जाना जाता है?
(A) पंडित नेकीराम शर्मा
(B) बालमुकुंद गुप्त
(C) मूलचंद जैन
(D) चौधरी देवीलाल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) पंडित नेकीराम शर्मा
व्याख्या: पंडित नेकीराम शर्मा (केलंगा, भिवानी) ने प्रथम विश्व युद्ध में अंग्रेजों की सैन्य भर्ती का विरोध किया तथा 'संदेश' नामक पत्रिका निकाली।

Q33. 'हरियाणा हरिकेन' (Haryana Hurricane) उपनाम से किस दिग्गज क्रिकेटर को जाना जाता है?
(A) वीरेन्द्र सहवाग
(B) कपिल देव
(C) नवाब मंसूर अली खान पटौदी
(D) युजवेंद्र चहल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) कपिल देव
व्याख्या: वर्ष 1983 में भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव को 'हरियाणा हरिकेन' कहा जाता है।

Q34. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक (Javelin Throw) में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा का संबंध किस जिले से है?
(A) सोनीपत
(B) पानीपत (खंडरा गाँव)
(C) झज्जर
(D) रोहतक
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) पानीपत (खंडरा गाँव)

Q35. हरियाणा का 'सूर्य कवि' एवं 'तानसेन' किसे कहा जाता है?
(A) पंडित लखमी चंद
(B) मांगेराम
(C) दीपचंद बहमन
(D) दयाचंद मायना
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) पंडित लखमी चंद
व्याख्या: पंडित लखमी चंद (जांटी कलां, सोनीपत) को सांग परंपरा का सूर्य कवि व सूफी दर्शन का मानसरोवर कहा जाता है।

Q36. हरियाणा की पहली सफल एवं सर्वाधिक लोकप्रिय ऐतिहासिक हरियाणवी फिल्म कौन-सी है?
(A) धरती (1968)
(B) चंद्रावल (1984)
(C) बहुरानी (1983)
(D) लाडो (2000)
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) चंद्रावल (1984)
व्याख्या: पहली हरियाणवी फिल्म 'धरती' थी, लेकिन पहली सर्वाधिक सफल और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'चंद्रावल' (निर्माता: देवीशंकर प्रभाकर) थी।

Q37. 'हरियाणा का ताजमहल' किस ऐतिहासिक मकबरे को कहा जाता है?
(A) शेख चिल्ली का मकबरा (थानेसर)
(B) इब्राहिम लोदी का मकबरा (पानीपत)
(C) काबुली बाग मस्जिद
(D) ख्वाजा खिज्र का मकबरा
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) शेख चिल्ली का मकबरा (थानेसर)
व्याख्या: दारा शिकोह के धर्मगुरु शेख चिल्ली के इस मकबरे को अपनी संगमरमरी सुंदरता के कारण हरियाणा का ताजमहल कहा जाता है।

Q38. खनिज संसाधनों की दृष्टि से हरियाणा का सबसे संपन्न जिला कौन-सा है?
(A) महेंद्रगढ़
(B) पंचकूला
(C) यमुनानगर
(D) भिवानी
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) महेंद्रगढ़
व्याख्या: महेंद्रगढ़ में लौह अयस्क, चूना पत्थर, संगमरमर, केल्साइट, स्लेट आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

Q39. 'राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान' (NDRI) हरियाणा में कहाँ स्थित है?
(A) हिसार
(B) करनाल
(C) कुरुक्षेत्र
(D) रोहतक
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) करनाल
व्याख्या: NDRI को वर्ष 1955 में बैंगलोर से करनाल में स्थानांतरित किया गया था।

Q40. 'केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान' (CIRB) किस जिले में स्थित है?
(A) हिसार
(B) रोहतक
(C) सिरसा
(D) जींद
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) हिसार
व्याख्या: CIRB की स्थापना 1985 में हिसार में की गई थी। हिसार में अश्व अनुसंधान केंद्र और भेड़ प्रजनन केंद्र भी है।

Q41. हरियाणा की सबसे पुरानी और प्रमुख नहर कौन-सी है?
(A) भाखड़ा नहर
(B) पश्चिमी यमुना नहर (Western Yamuna Canal)
(C) गुड़गांव नहर
(D) जवाहरलाल नेहरू नहर
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) पश्चिमी यमुना नहर (Western Yamuna Canal)
व्याख्या: इसे ताजेवाला (यमुनानगर) से निकाला गया है, जिसका प्रारंभिक निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने 1355 ई. में कराया था।

Q42. हथनीकुंड बैराज (Hathnikund Barrage) किस नदी पर बना है?
(A) घग्गर नदी
(B) मारकंडा नदी
(C) यमुना नदी
(D) सरस्वती नदी
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) यमुना नदी
व्याख्या: यह यमुनानगर में यमुना नदी पर स्थित है और इसे 'मछुआरों का स्वर्ग' (Fisherman's Paradise) भी कहा जाता है।

Q43. दमदमा झील (Damdama Lake) हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
(A) फरीदाबाद
(B) गुरुग्राम (सोहना)
(C) नूंह
(D) रोहतक
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) गुरुग्राम (सोहना)
व्याख्या: दमदमा झील हरियाणा की सबसे बड़ी प्राकृतिक मीठे पानी की झीलों में से एक है (लगभग 3,000 एकड़)।

Q44. 'बड़खल झील' (Badkhal Lake) का निर्माण किस उद्देश्य से और कब किया गया था?
(A) 1947 में सिंचाई कार्य हेतु
(B) 1966 में मत्स्य पालन हेतु
(C) 1975 में पर्यटन हेतु
(D) 1950 में पेयजल हेतु
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) 1947 में सिंचाई कार्य हेतु
व्याख्या: यह फरीदाबाद जिले में अरावली पहाड़ियों से घिरी एक मानव निर्मित झील है।

Q45. हरियाणा साहित्य अकादमी की मुख्य मासिक पत्रिका कौन-सी है?
(A) हरिप्रभा
(B) हरिगंधा
(C) जमुना तट
(D) शब्द बूंद
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) हरिगंधा
व्याख्या: हरियाणा साहित्य अकादमी का मुख्यालय पंचकूला में है। संस्कृत अकादमी की पत्रिका 'हरिप्रभा', उर्दू अकादमी की 'जमुना तट' और पंजाबी अकादमी की 'शब्द बूंद' है।

Q46. तराइन (तरावड़ी) का प्रथम युद्ध किस वर्ष हुआ था जिसमें पृथ्वीराज चौहान ने मुहम्मद गोरी को हराया था?
(A) 1191 ई.
(B) 1192 ई.
(C) 1194 ई.
(D) 1206 ई.
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) 1191 ई.
व्याख्या: 1191 ई. में पृथ्वीराज चौहान जीते, जबकि 1192 ई. के तराइन के द्वितीय युद्ध में गोरी ने छल से विजय प्राप्त की।

Q47. 'गुजरी महल' (Gujri Mahal) हरियाणा के किस शहर में स्थित है?
(A) हांसी
(B) हिसार
(C) फतेहाबाद
(D) नारनौल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) हिसार
व्याख्या: इसका निर्माण सुल्तान फिरोजशाह तुगलक ने अपनी प्रेमिका गुजरी की स्मृति में 1354 ई. में कराया था।

Q48. 'जल महल' (Jal Mahal) हरियाणा में कहाँ स्थित है और इसका निर्माण किसने कराया था?
(A) नारनौल (शाह कुली खां द्वारा)
(B) पिंजौर (फिदाई खां द्वारा)
(C) हांसी (जॉर्ज थॉमस द्वारा)
(D) जींद (राजा गजपत सिंह द्वारा)
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) नारनौल (शाह कुली खां द्वारा)
व्याख्या: इसका निर्माण 1591 ई. में अकबर के जागीरदार शाह कुली खां ने करवाया था।

Q49. हरियाणा का 22वां जिला 'चरखी दादरी' किस जिले से अलग करके बनाया गया था?
(A) रोहतक
(B) भिवानी
(C) झज्जर
(D) महेंद्रगढ़
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) भिवानी
व्याख्या: चरखी दादरी को दिसंबर 2016 में भिवानी से अलग करके हरियाणा का 22वां जिला घोषित किया गया।

Q50. 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' (Beti Bachao, Beti Padhao) राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के किस जिले से की थी?
(A) कुरुक्षेत्र
(B) पानीपत
(C) रोहतक
(D) करनाल
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) पानीपत
व्याख्या: 22 जनवरी 2015 को देश में लिंगानुपात सुधार हेतु पानीपत से इस ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत की गई थी।

भाग 2: 30 एक-पंक्ति वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (Haryana GK One Liners)

ये एक-पंक्ति वाले प्रश्न परीक्षा से ठीक पहले सुपर-फास्ट रिवीजन (Quick Revision) के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी हैं:

क्र. सं. प्रश्न उत्तर
51 हरियाणा के पहले हिंदी साहित्यकार/कवि किसे माना जाता है? चौरंगीनाथ (भगत पूरणमल)
52 हरियाणा के पहले महाधिवक्ता (First Advocate General) कौन थे? बाबू आनंद स्वरूप
53 हरियाणा में कुल कितने प्रशासनिक मंडल (Administrative Divisions) हैं? 6 मंडल (अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, करनाल)
54 किस मंडल में सबसे अधिक जिले आते हैं? रोहतक मंडल (5 जिले: रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, दादरी)
55 हरियाणा के किन दो जिलों की सीमा किसी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेश को नहीं छूती? रोहतक और चरखी दादरी
56 हरियाणा का 'चेरापूंजी' (सर्वाधिक वर्षा वाला स्थल) किसे कहा जाता है? छछरौली (यमुनानगर)
57 एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट हरियाणा में कहाँ स्थित है? हिसार
58 अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA - International Solar Alliance) का मुख्यालय कहाँ है? ग्वाल पहाड़ी, गुरुग्राम
59 हरियाणा में 'वैज्ञानिक उपकरणों का शहर' (Science City) किसे कहा जाता है? अंबाला (35% से अधिक वैज्ञानिक उपकरणों का निर्माण)
60 'हरियाणा का गांधी' के उपनाम से किसे जाना जाता है? मूलचंद जैन (गोहाना, सोनीपत)
61 चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCSHAU) की स्थापना किस वर्ष हुई थी? 1970 (हिसार)
62 हरियाणा में 'राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र' (NBRC) कहाँ स्थित है? मानेसर (गुरुग्राम)
63 'पिंजौर गार्डन' (यादविंद्र गार्डन) के वास्तुकार कौन थे? नवाब फिदाई खां (औरंगजेब का चचेरा भाई)
64 महाभारत कालीन प्रसिद्ध 'असीगढ़ का किला' (तलवारों का किला) कहाँ स्थित है? हांसी (हिसार) - पृथ्वीराज चौहान द्वारा निर्मित
65 हरियाणा में पहली रेलगाड़ी कब और किन स्टेशनों के मध्य चली थी? 14 फरवरी 1873 (दिल्ली से रेवाड़ी)
66 हरियाणा का सबसे पुराना और बड़ा रेलवे जंक्शन कौन-सा है? रेवाड़ी रेलवे जंक्शन
67 हरियाणा के किस प्रसिद्ध स्थल को 'हरियाणा का गया' (पिंडदान हेतु प्रसिद्ध) कहा जाता है? पेहोवा (कुरुक्षेत्र)
68 हरियाणा में ख्वाजा अल्ताफ हुसैन 'हाली' का जन्म कहाँ हुआ था? पानीपत (1837 ई.)
69 'बीर शिकारगाह वन्यजीव अभयारण्य' किस जिले में स्थित है? पंचकूला
70 हरियाणा की सबसे छोटी वन्यजीव अभयारण्य कौन-सी है? छिलछिला वन्यजीव अभयारण्य (कुरुक्षेत्र - 71 एकड़)
71 हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन कौन-सा है? मोरनी हिल्स (पंचकूला)
72 हरियाणा के किस स्थान पर 'हड़प्पा कालीन राजा का मुकुट' खोजा गया था? कुणाल (फतेहाबाद)
73 मिट्टी का बना हल सिंधु सभ्यता के किस स्थल से प्राप्त हुआ था? बनावली (फतेहाबाद - आर.एस. बिष्ट द्वारा उत्खनन)
74 हरियाणा का कौन-सा लोकनृत्य महाभारत काल से चला आ रहा सबसे प्राचीन नृत्य है? धमाल नृत्य (चांदनी रात में पुरुषों द्वारा प्रस्तुत)
75 विवाह के अवसर पर बारात जाने के बाद महिलाओं द्वारा किया जाने वाला नृत्य कौन-सा है? खोरिया नृत्य
76 ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक (कुश्ती) का संबंध किस गाँव/जिले से है? मोखरा गाँव (रोहतक) - 2016 रियो ओलंपिक कांस्य
77 माउंट एवरेस्ट पर दो बार विजय प्राप्त करने वाली हरियाणा की पर्वतारोही कौन हैं? संतोष यादव (जोनियावास, रेवाड़ी)
78 अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय मूल की महिला कल्पना चावला का जन्म कहाँ हुआ था? करनाल (1 जुलाई 1961)
79 हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University of Haryana) कहाँ स्थित है? जांट-पाली (महेंद्रगढ़)
80 हरियाणा की सीमा कितने राज्यों एवं कितने केंद्र शासित प्रदेशों को छूती है? 5 राज्य (पंजाब, राजस्थान, यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड) और 2 UT (दिल्ली, चंडीगढ़)

भाग 3: 20 महत्वपूर्ण रिक्त स्थान भरो (Fill in the Blanks)

इन रिक्त स्थानों वाले प्रश्नों से आप अपने स्मरण कौशल (Memory Recall) का सटीक मूल्यांकन कर सकते हैं:

81. हरियाणा राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल ________________ वर्ग किलोमीटर है।
➥ उत्तर: 44,212 वर्ग किमी (देश के कुल क्षेत्रफल का 1.34%)
82. हरियाणा का राजकीय वृक्ष ________________ है।
➥ उत्तर: पीपल (Ficus religiosa)
83. हरियाणा का राजकीय फूल ________________ है।
➥ उत्तर: कमल (Lotus)
84. 1857 की क्रांति में रेवाड़ी के राजा ________________ ने नसीबपुर (नारनौल) के मैदान में अंग्रेजों से भीषण युद्ध लड़ा था।
➥ उत्तर: राव तुलाराम
85. हरियाणा में पुरुषों द्वारा पहनी जाने वाली पगड़ी को स्थानीय बोली में ________________ कहा जाता है।
➥ उत्तर: खंडवा (शान का प्रतीक) / पाग
86. प्रसिद्ध 'कपालमोचन मेला' हरियाणा के ________________ जिले में कार्तिक पूर्णिमा को भरता है।
➥ उत्तर: बिलासपुर (यमुनानगर)
87. भाखड़ा नहर हरियाणा में सर्वप्रथम ________________ नामक स्थान से प्रवेश करती है।
➥ उत्तर: टोहाना (फतेहाबाद - नहरों का नगर)
88. प्राचीन काल में हरियाणा को 'हरिधान्यक' और ________________ के नाम से भी जाना जाता था।
➥ उत्तर: बहुधान्यक (अत्यधिक समृद्ध भूमि)
89. गुगा पीर की पूजा के समय भक्तों द्वारा मुख्य रूप से ________________ नृत्य किया जाता है।
➥ उत्तर: छड़ी नृत्य (Chhari Dance)
90. हरियाणा में पहली बार राष्ट्रपति शासन (President's Rule) वर्ष ________________ में लगाया गया था।
➥ उत्तर: 21 नवंबर 1967 (अब तक 3 बार: 1967, 1977, 1991)
91. प्रसिद्ध सांग परंपरा का जनक किसे माना जाता है? ________________।
➥ उत्तर: किशन लाल भाट (मेरठ निवासी)
92. हरियाणा का शेक्सपियर और कालिदास ________________ को कहा जाता है।
➥ उत्तर: दीपचंद बहमन (शेरिखंदा, सोनीपत)
93. एशिया का सबसे बड़ा कैक्टस गार्डन (National Cactus Garden) ________________ शहर में स्थित है।
➥ उत्तर: पंचकूला
94. मारुति सुजुकी का भारत में पहला संयंत्र हरियाणा के ________________ में स्थापित हुआ था।
➥ उत्तर: गुरुग्राम (1983 ई.)
95. महर्षि च्यवन ऋषि की तपोभूमि 'ढोसी की पहाड़ी' हरियाणा के ________________ जिले में स्थित है।
➥ उत्तर: महेंद्रगढ़ (कुलताजपुर गाँव - अरावली की हरियाणा में सबसे ऊंची चोटी 652 मी.)
96. हरियाणा का पहला समाचार पत्र 'हरियाणा' झज्जर से वर्ष ________________ में बाबू जियालाल जैन द्वारा निकाला गया था।
➥ उत्तर: 1937 ई.
97. हरियाणा उर्दू अकादमी द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ________________ है।
➥ उत्तर: हाली सम्मान (Hali Award)
98. राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम (मयूर स्टेडियम) ________________ शहर में स्थित है।
➥ उत्तर: फरीदाबाद
99. स्लेट पत्थर (Slate Stone) के भंडार हरियाणा के रेवाड़ी जिले के ________________ गाँव में पाए जाते हैं।
➥ उत्तर: कुंड (Kund) गाँव
100. हरियाणा में वर्तमान में कुल ________________ जिले हैं।
➥ उत्तर: 22 जिले (गठन के समय 7 जिले थे: घर जेकेएम - गुड़गांव, हिसार, अंबाला, रोहतक, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़)

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (Haryana GK FAQ)

Q1. HSSC CET परीक्षा में हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK) का कितना वेटेज होता है?
HSSC CET (ग्रुप C एवं ग्रुप D) परीक्षा में हरियाणा सामान्य ज्ञान से संबंधित लगभग 20% से 25% प्रश्न (लगभग 20-25 प्रश्न) पूछे जाते हैं, जो मेरिट में आने के लिए निर्णायक होते हैं।
Q2. हरियाणा जीके तैयार करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स कौन-से हैं?
हरियाणा का इतिहास (1857 क्रांति, पानीपत के युद्ध), सिंधु घाटी सभ्यता के स्थल (राखीगढ़ी, बनावली), भौगोलिक संरचना (शिवालिक व अरावली), प्रसिद्ध मेले व मंदिर, प्रमुख व्यक्तित्व व खिलाड़ी, नदियां व नहरें, तथा वर्तमान प्रशासनिक आंकड़े सबसे महत्वपूर्ण हैं।
Q3. हरियाणा का 100 महत्वपूर्ण GK PDF कैसे डाउनलोड करें?
आप ऊपर दिए गए 'Click Here to Download PDF / Print' बटन पर क्लिक करके सीधे अपने मोबाइल या कंप्यूटर में 'Save as PDF' कर सकते हैं।
Q4. हरियाणा का गठन कब और किस आयोग की सिफारिश पर हुआ था?
हरियाणा का गठन 1 नवंबर 1966 को न्यायमूर्ति जे.सी. शाह आयोग की अनुशंसा पर 18वें संविधान संशोधन के तहत देश के 17वें राज्य के रूप में हुआ था।
Q5. हरियाणा के फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट कहाँ दे सकते हैं?
आप mocktest.gkget.com पर जाकर HSSC CET, Police Constable, Group D के दैनिक निःशुल्क मॉक टेस्ट हल कर सकते हैं।
Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url